Bihar

कभी भी हो सकता है नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और राजस्व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होने कहा कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। सबकुछ तैयार है। किसी भी समय कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

जायसवाल ने ये बयान नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात के बाद दिया। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक चली। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू जो गठबंधन के दल हैं। कैसे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में मिलकर बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करें। इस पर चर्चा हुई इसके अलावा हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। वहीं बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि सब तैयार है किसी भी समय हो सकता है। कैबिनेट विस्तार कभी भी संभव है।

वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि समन्वय और आपसी तालमेल को गठबंधन के घटक दलों के बीच कैसे मजबूत किया जाए, इसके अलावा कई मुद्दों पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से चर्चा हुई।

आपको बता दें बीते कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर हैं। जिस पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुहर भी लगा दी है। जिसमें कई चेहरे शामिल हो सकते हैं, कई चेहरे बदले जा सकते हैं। ये विस्तार जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए होगा या फिर काम के आधार पर ये देखने वाली बात होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago