Bihar

शिक्षा के मंदिर को बनाया अय्याशी का अड्डा! बिहार के एक स्कूल से शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, डीपीओ ने दिए जांच के आदेश

बिहार के जहानाबाद में एक सरकारी स्कूल के बीपीएससी शिक्षक का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अज्ञात महिला के साथ कक्षा में अनुचित गतिविधियों में लिप्त दिखाई दे रहा है। शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

शिक्षक ने खुद बनाया वीडिया, अब सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो जहानाबाद सदर प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में, शिक्षक को एक बंद कमरे में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो खुद शिक्षक ने ही बनाया था और किसी तरह यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिक्षक की पहचान हुई, मांगा गया स्पष्टीकरण

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। एक स्थानीय पोर्टल के अनुसार इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीपीओ) दिनेश पासवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक की पहचान कर ली है और उससे स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने कहा है कि शिक्षक का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से शिक्षा जगत में रोष

यह घटना शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बन गई है। कई शिक्षकों ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह के कृत्य से पूरे शिक्षक समुदाय की छवि धूमिल होती है। कुछ शिक्षकों ने यह भी सवाल उठाया है कि आखिर इस शिक्षक की मंशा क्या थी?

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान की कोशिश

बताया गया है कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही महिला की पहचान होने की उम्मीद है। यह घटना एक बार फिर शिक्षकों की जवाबदेही और नैतिकता पर सवाल खड़े करती है। बच्चों के भविष्य को संवारने वाले गुरुओं का इस तरह का आचरण निंदनीय है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago