Bihar

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज आ रहे बिहार; दो दिनों में 4 अस्पतालों का उद्घाटन, दरभंगा में AIIMS के लिए प्रस्तावित स्थल का भी करेंगे मुआयना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार की सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे। पटना आने के बाद जेपी नड्डा सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में नड्डा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार को कई सौगात देंगे। 188 करोड़ की लागत से आईजीआईएमएस में चक्षु संस्थान तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 850 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। सात सितंबर की शाम वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर चार मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में 200-200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के जोरदार स्वागत की तैयारी है। शुक्रवार को ही वे आईजीआईएमएस परिसर में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑपथैल्मोलॉजी (क्षेत्रीय चक्षु संस्थान) का उद्घाटन करेंगे।

इसी दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भागलपुर के जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वहां से वे गया जाएंगे। गया में अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के सुपर अति विशेषज्ञ स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इन तमाम उद्घाटन कार्यक्रमों को लेकर पूरी तैयारी की गयी है।

छह सितम्बर की शाम को वे पार्टी कार्यालय में बिहार भाजपा के नेताओं संग बैठक करेंगे। श्री नड्डा सात सितंबर को पीएमसीएच में बन रहे वर्ल्ड क्लास अस्पताल को देखने जाएंगे। इसके बाद वे दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करेंगे। वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 200 और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में 200 बेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरपुर और दरभंगा में केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पूरी तैयारी की है। 7 सितंबर को देर शाम वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 मिनट ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

15 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

20 घंटे ago