Bihar

बिहार: ‘चट कर रहा था गांव की बकरियां,’ जानें ग्रामीणों ने कैसे 12 फीट के मगरमच्छ को पकड़ा

बिहार के बगहा के गंडक दियारा पार स्थित तमकुही बाजार से सटे कठहा गांव में लोगों के पालतू पशु पिछले एक हफ्ते से गायब हो रहे थे. उनको समझ में नहीं आ रहा था कि उनकी बकरियां और मुर्गियां कहां चली जा रही हैं. इसी बीच स्कूल जाने के दौरान कुछ बच्चों की नजर मक्के के खेत में छुपकर बैठे मगरमच्छ पर पड़ी. बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. इसके साथ ही ग्रामीणों को समझने में देर नहीं लगी कि उनके पालतू पशु कहां चले गए.

एक हफ्ते से डेरा जमाए था विशालकाय मगरमच्छ:

दरअसल गंडक दियारा पार के धनहा थाना अंतर्गत कठहा गांव में हफ्ते भर से एक 12 फीट लंबा मगरमच्छ डेरा जमाए हुए था और ग्रामीणों के बकरियों और मुर्गों को अपना निवाला बना रहा था. ग्रामीणों को इस बात की भनक भी नहीं लगती थी कि आखिर उनके पालतू पशु कहां गायब होते जा रहे हैं, लेकिन शनिवार की सुबह जब शिकारी नजर आया तो लोगों के होश उड़ गए.

बच्चों ने मक्के के खेत में देखा:

बता दें कि सुबह- सुबह बच्चे जब स्कूल जा रहे थे, तभी उन्होंने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा. फिर इसकी सूचना गांव के बड़े बुजुर्गों को दी. फिर क्या था गांव के युवकों की टोली पूरी तैयारी के साथ मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. मक्के के खेत में मगरमच्छ धूप का आनंद ले रहा था. ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्से से बांधा और फिर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद दिया.

वन विभाग की टीम ने गंडक में छोड़ा :

इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. साथ ही साथ धनहा थानाध्यक्ष भी दल बल के साथ वहां पहुंच गए. ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ अब तक तीन बकरियों को अपना निवाला बना चुका है. कइयों की मुर्गे-मुर्गियां गांव से गायब हैं. मगरमच्छ को पकड़ कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है.वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी ने बताया कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बांधकर हमें सौंप दिया है.

बगहा में मगरमच्छों का आतंक:

बता दें कि यदि समय रहते इस मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं हुआ रहता तो गांव के बच्चों और अन्य लोगों के लिए खतरनाक साबित होता. इन दिनों गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके कारण जंगली जानवर गांवों में घुस जा रहे हैं. इससे पहले बगहा में ही इंडो-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर में मगरमच्छ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे घायल कर दिया था. वहीं मछली पकड़ने के दौरान भी एक शख्स पर बीते दिनों मगरमच्छ ने हमला किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago