Bihar

बिहार: कसाई मोहल्ले में युवक को ‘तालिबानी सजा’, चोरी के आरोप में काट दी एक हाथ की उंगलियां

बिहार के गोपालगंज में तालिबानी सजा का मामला सामने आया है. मामला जिले के फुलवरिया थाने के कसाई मोहल्ला का है. जैसा जगह ठीक यहां के लोगों की सोच भी है. शायद इसलिए युवक को इतनी बेरहमी से सजा दी गयी. चोरी के आरोप में युवक की उंगली काट ली गयी.

गोपालगंज में युवक की उंगली काटीः

जख्मी युवक की पहचान सुभाष गोश्वामी के रूप में हुई है. युवक के एक हाथ की उंगली काट ली गयी है. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है. हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छानबीन कर रही है.

गांजा चुराने गया था युवकः

दरअसल, इस संदर्भ में जख्मी युवक ने बताया कि 11 सितंबर को अन्य साथियों के साथ सिवान जिले के कसाई मोहल्ले में एक व्यक्ति के यहां से गांजा चुराने गया था. इसी दौरान उसने रुपए की गड्डी देख ली थी. उसने बताया कि उसने रुपए नहीं चुराए. गांजा चुराने के बाद वह उसे बाजार में बेच दिया लेकिन उसकी लालच रुपए पर टिक गई थी.

रुपए की लालच में कट गयी उंगलीः

इसके बाद युवक दूसरे दिन 12 सितंबर को फिर उसी घर में पैसे चुराने के लिए पहुंच गया. तभी घर के सदस्य उसे देख लिया और उसे पकड़ कर मारपीट की. इसके बाद मांस काटने वाला ठेहा पर हाथ रखकर चार उंगली काट दी. कलाई के कुछ हिस्से को भी काटकर जख्मी कर दिया.

किसी तरह जान बचाकर भागाः

घटना के बाद सुभाष किसी तरह अपना घर पहुंचा और बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को उसे उसके घर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार युवक एक चरखा बाबा के घर अपने कुछ साथियों के साथ गांजा चोरी करने गया था.

गरीबी के कारण की चोरीः

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है. इसलिए गांजा चोरी कर बेचा करता था. उंगली कट जाने से इलाज के लिए भी पैसे नहीं है. इस मामले में सिवान पुलिस परिजनों से संपर्क की है. आवेदन के आधार पर कार्यवाई करने का भरोसा दिया है हालांकि थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

19 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

21 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago