Bihar

मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, सांसद प्रतिनिधि के फोन पर पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। अमरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके फोन पर आज सुबह करीब 11.30 बजे पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम दोनों का बुरा हश्र होगा, अंजाम भुगतने को तैयार रहो।

इससे पहले कॉलर ने किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया था। जिसके बाद अमरेंद्र सिंह ने अपनी पहचान बताई तो कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद सांसद प्रतिनिधि ने एसपी और डीएम को लिखित शिकायत दी है।

अमरेंद्र सिंह का कहना है कि इससे पहले भी धमकी भरे कॉल आए थे। जिसकी जानकारी एसपी को दी गई थी। लेकिन शायद उन शिकायतों को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। और पाकिस्तान से आया धमकी भरा कॉल उसी कड़ी का हिस्सा लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से सांसद गिरिराज पर बीते महीने भी हमले की कोशिश हुई थी। जब बेगूसराय में जनता दरबार के समापन के बाद उनके ऊपर आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मुक्का चला दिया और उनके साथ हाथापाई भी की। इससे कुछ देर के लिए प्रखंड कार्यालय के समीप अफरातफरी मच गई। हालांकि केन्द्रीय मंत्री को कोई चोट नहीं पहुंची। पुलिस ने हमलावर बलिया नगर परिषद क्षेत्र के लखमिनिया वार्ड-25 के पार्षद शहजादुज्जमा उर्फ सैफी को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद गिरिराज ने कहा था कि वो ऐसी करतूतों से डरने वाले नहीं हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago