Bihar

बिहार में एक और पुल टूटा, 2 साल पहले हुआ था निर्माण, लाखों की आबादी प्रभावित

बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार में एक बार फिर से पुल टूटकर गिर गया है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच का पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित पुल टूट गया है, जिससे आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो चुका है. बताया जा रहा है कि 2 साल पहले बना यह पुल देर रात ध्वस्त हो गया है, जिसके कारण बड़ी आबादी प्रभावित हो गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार पांच पंचायत की आबादी पुल टूट जाने के कारण अब प्रखंड मुख्यालय और बाजार से इसका संपर्क पूरी तरह से खत्म हो चुका है. वहीं पुल टूटने के बाद ग्रामीण तो मौके पर पहुंच गए हैं. लेकिन, जिला प्रशासन के अधिकारी अभी तक इसे देखने तक नहीं पहुंचे हैं. वहीं पुल टूटने के कारण लगभग 1 लाख की आबादी प्रखंड मुख्यालय और बाजार से इसका संपर्क भंग हो चुका है.

भागलपुर के अधिकांश इलाकों में बाढ़

वहीं पुल गिरने की वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं. वहीं मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आवाजाही कर रहे हैं. लेकिन, अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है. आलम है कि लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं. ग्रामीणों ने राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द से कोई वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए.

बता दें, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण भागलपुर समेत अन्य 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति है. भागलपुर के अधिकांश इलाकों में बाढ़ की स्थिति है.

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

8 घंटे ago