बाढ़ की विभीषिका के बीच डेंगू न केवल लोगों को अपना शिकार बना रहा है, बल्कि भागलपुर से लेकर पटना तक डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। महज 15 दिन में जहां भागलपुर समेत पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल में 185 प्रतिशत डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी। वहीं इस अवधि में बिहार में डेंगू के मरीजों की संख्या 215 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। डॉक्टरों की मानें तो डेंगू का कहर अभी थमने वाला नहीं है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास करना होगा, बल्कि डेंगू के लक्षण दिखने पर तत्काल ही जांच के लिए सरकारी अस्पताल जाना होगा। क्योंकि इस बार का डेंगू जरा सी लापरवाही पर जान तक ले रहा है। आठ से 22 सितंबर के बीच बिहार में डेंगू के 1296 नए मामले मिले, चार नए मरीजों की हुई मौत
अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी वेक्टरजनित रोग नियंत्रण बिहार डॉ. अशोक कुमार बताते हैं कि एक जनवरी 2024 से लेकर सात सितंबर 2023 के बीच बिहार के सभी 38 जिलों में 1123 लोग डेंगू के शिकार हुए थे और चार डेंगू के मरीजों की मौत हुई थी। वहीं आठ सितंबर के बाद डेंगू का कहर अचानक से बढ़ गया। आठ सितंबर से 22 सितंबर के बीच पूरे बिहार में डेंगू के 1296 नए मामले मिल चुके हैं और चार डेंगू मरीजों की मौत हो चुकी है।
यानी 22 सितंबर तक पूरे बिहार में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 2419 और डेंगू मरीजों की कुल मौत का आंकड़ा आठ पर पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा डेंगू के मामले पटना में पाए गए। सात सितंबर तक पटना में जहां डेंगू मरीजों की संख्या 523 और मौत दो थी, वह 22 सितंबर तक बढ़कर 1173 और कुल मौत की संख्या तीन हो गई। इसी तरह मुजफ्फरपुर में डेंगू का आंकड़ा 55 से बढ़कर 87 तो गया में 55 से बढ़कर 166 पर पहुंच चुका है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…