मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से बिहार की सियासत में सुर्खियों में हैं। भूमिहारों को लेकर दिए बयानों के कारण पिछले दिनों जेडीयू की फजीहत कराने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी बढ़ती उम्र को लेकर एक्स के जरिए तीखा तंज किया है। ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने अशोक चौधरी को सीएम हाउस बुलाकर कड़ी फटकार लगाई है।
दरअसल, जेडीयू कोटे के मंत्री मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता के जरिए किसी पर तंज किया है। लोगों का मानना है कि अशोक चौधरी ने इस ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए तीखा तंज किया है। अशोक चौधरी ने जो लाइनें लिखी हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिना नाम लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने की कोशिश की है।
अशोक चौधरी लिखते हैं, ‘एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए… अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए’. इस ट्वीट के बाद जेडीयू के अंदरखाने हलचल तेज हो गई और बात मुख्यमंत्री तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री के बुलावे पर अशोक चौधरी भागे-भागे सीएम हाउस पहुंचे। जेडीयू के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इस ट्वीट के लिए अशोक चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है।
अशोक चौधरी के ट्वीट को लेकर जेडीयू का भी रिएक्शन आया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला कोई नहीं है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। 19 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें ग्लोबल थिंकर और क्लाइमेट चेंजर बताया गया है। नीतीश कुमार की साख पर कोई कैसे सवाल खड़ा कर सकता है। नीतीश कुमार जेडीयू ही नहीं बिहार की जनता की पहचान हैं लेकिन नीतीश कुमार पर अगर कोई छंद भाषा का इस्तेमाल करेगा तो सीधा जवाब भी सुनने को तैयार रहे।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…