Bihar

बिहार में बिना स्कूल आये ई-शिक्षा एप से बन रही थी हाजिरी, महिला शिक्षिका और हेडमास्टर निलंबित

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष APP पर दर्ज करने की व्यवस्था की है, लेकिन शिक्षकों ने यहां भी खेला शुरू कर दिया है. पूर्वी चंपारण जिले में बिना स्कूल आये ई-शिक्षा एप से बन रही हाजिरी की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी जांच की तो पता चला कि एप्प में भी छेड़छाड़ शुरू हो गई है.

मामले का खुलासा और जांच के उपरांत पाया गया कि आरोपित शिक्षका द्वारा की शिक्षा कोष ऐप पर उपस्थिति फोटो को एडिट कर बनाने के साथ-साथ विद्यालय से बाहर रहते हुए एप से छेड़छाड़ कर अपनी उपस्थिति बनाया गया है. इसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षिका और प्रधान शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया गया है.

तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपित निलंबित

मामले के संबंध में बताया जाता है कि पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी मठ माधो प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका ने बड़ा खेला किया है. इस खेला में प्रधान शिक्षक ने भी उनका सहयोग किया है. यहां की शिक्षिका मित्रविन्दा कुमारी एवं प्रधान शिक्षक निरंजन कुमार सिंह को शिक्षक आचरण के प्रतिकूल कार्य करने, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता बरतने के साथ-साथ विभाग के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में पूर्वी चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने ग्राम पंचायत शिक्षक नियोजन समिति जसौली पट्टी प्रखंड कोटवा के पंचायत सचिव को पत्र लिखा है.

बिना स्कूल आये बनाती रही हाजिरी

बिना स्कूल आये ई-शिक्षा एप से हाजिरी बनाने की शिकायत के बाद मोतिहारी के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 14 सितंबर, 2024 को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर जांच कराई गई. उसमें पाया गया कि अगस्त माह में मित्रविन्दा कुमारी शिक्षिका द्वारा इस शिक्षा एप्प पर जो उपस्थिति दर्ज की गई है. उसमें इनके द्वारा एप्प में छेड़छाड़ कर उपस्थिति दर्ज कराई गई है. कई दिन विद्यालय से अनुपस्थित रहने के बाद भी ऐप्प पर उनके द्वारा उपस्थिति दर्ज की गई है. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में विद्यालय के प्रधान शिक्षक निरंजन कुमार सिंह की भूमिका है, साथ ही संलिप्तता भी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

6 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago