Bihar

ड्यूटी के दौरान RPF जवान की ट्रेन से कटकर मौ’त, पेट्रोलिंग के दौरान रेल की चपेट में आए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर रेल मंडल नरकटियागंज पोस्ट पर तैनात आरपीएफ सिपाही की सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के समय 49 वर्षीय सिपाही बादशाह सिंह पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान तैनात थे। जानकारी के अनुसार, आरक्षी बादशाह सिंह जो पूर्वी चंपारण जिले के पवनवा थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के निवासी थे। हरिनगर से भैरोगंज के बीच ओएचई वायर और मटेरियल की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे।

सुबह लगभग 6 बजे हरी नगर-भैरोगंज के बीच गेट संख्या 36B के समीप ट्रेन संख्या 05497 की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

18 घंटे ago