हाल ही में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही जेडीयू के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार को झारखंड का पार्टी सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें 1 सितंबर को श्याम रजक जेडीयू में शामिल हुए थे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। ये दूसरा मौका था जब रजक जदयू में वापस आए हैं। इससे पहले आरजेडी के दिगग्ज नेता माने जाने वाले श्याम रजक ने लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर रोष जताया था। लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाया था।
श्याम रजक 1995 में पहली बार फुलवारी शरीफ से विधायक बने। उन्होंने लंबे समय तक लालू यादव का साथ निभाया। बिहार में जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी थीं, तो लालू के आदेश पर श्याम रजक को मंत्री बनाया गया। लेकिन 2005 में नीतीश कुमार सत्ता में आ गए। उसके बाद लालू से उनका मोह भंग होने लगा।
जून 2009 में आरजेडी को छोड़ जेडीयू में शामिल हो गए। उस समय वह आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश कुमार ने भी श्याम रजक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया। बिहार विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल के सचेतक भी रह चुके हैं।
बीते कुछ महीने में जेडीयू में संगठन और पार्टी स्तर पर कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जनता दल यूनाइटेड की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें 118 सदस्यों को शामिल किया गया। उससे पहले पार्टी ने सभी प्रकोष्ठों को भंग करके नए प्रकोष्ठ बनाए थे। जेडीयू की प्रदेश कमेटी को भंग करके नई प्रदेश कमेटी बनाई गई थी।
जिसमें पार्टी के 115 नेताओं को जिम्मेवारी मिली। जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई थी। बीते कुछ दिनों में जेडीयू में पर बड़े स्तर पर फेरबदल हो रहे हैं। पहले प्रदेश कमेटी, फिर प्रकोष्ठ और अब राज्य कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है। इससे पहले संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…