Bihar

बिहार JDU में घमासान: सांसद बोले झारखंड से लाकर ‘लाल पानी’ पीते हैं गोपाल मंडल तो विधायक बोले- अजय मंडल तो अफीम की खेती करता है

बिहार के भागलपुर में जदयू के दो बड़े नेताओं के बीच भी जुबानी जंग की शुरुआत हो गई है. लगातार सुर्खियों के वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल के ‘काला नाग’ और ‘गोरा नाग’ पर बयान को लेकर सांसद अजय मंडल ने कहा कि वह झारखंड का पानी पीते हैं. इसी वजह से वह ऐसा बोल रहे हैं.

अजय मंडल के बयान पर भड़के गोपाल मंडल :

अजय मंडल के इस बयान पर पलटवार करते हुए गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि सांसद बनने से पहले अजय मंडल खुद अफीम की खेती करते थे. वह दूसरों को क्या सलाह देंगे? वे खुद पासिंग और दारू बनाते थे और बेचते थे. उनका पूरा परिवार ही धंधे में शामिल है.

“हम न पीते हैं न पीने देते हैं. हम लोगों ने सदन में कसम खाई है. जो पीता है उसे पकड़वाते हैं. मुझे झारखंड का पानी पीने की बात कहते हैं. न मैं शराब पीता हूं न मेरी पत्नी या बड़ा लड़का पीता है. उल्टा खुद वो पासिंग और दारू बेचने का काम करते हैं. पटरी चोरी, लोहा चोरी से लेकर शराब बनाना और अफीम की खेती करते हैं.”- गोपाल मंडल, जेडीयू विधायक

जुबानी जंग में कांग्रेस भी कूदी :

अब इस जुबानी जंग को लेकर जदयू के साथ-साथ कांग्रेस के भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने भी चुटकी ले ली है. कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा का कहना है कि एक तरफ जहां सूबे के मुखिया शराबबंदी को लेकर जगह-जगह अपनी पीठ थपथपाते फिरते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके सांसद और विधायक एक दूसरे को लेकर शराब पीने और पिलाने को लेकर बातचीत करते हैं.

गोपाल मंडल का अजय मंडल पर संगीन आरोप :

भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर अपनी सफाई में अजय मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जिसमें वह अजय मंडल पर कई तरह के आरोप लगाये हैं. अपने आरोप में कहते हैं कि वह पटरी चोरी और लोहा चोरी से लेकर शराब बनाना और अफीम की खेती करते हैं.

”सदन में हमने शराब न पीने और पिलाने की कसम खाई है. इसको लेकर हम गंभीर हैं. मैं एक सच्चा इंसान हूं और शराब से दूर रहता हूं. जनता को बरगलाने के लिए वह झारखंड के पानी या शराब की बातों को बोलकर लांछन लगते हैं.”- गोपाल मंडल, विधायक, जेडीयू

काला नाग और गोरा नाग का दिया था बयान :

दरअसल गोपाल मंडल के द्वारा बिहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय मंडल एवं पूर्व सांसद बुलो मंडल के खिलाफ कार्यकर्ताओं को सजग रहने की बात कही थी. जिसे वह ‘काला नाग’ और ‘गोरा नाग’ कहकर संबोधन कर बैठे थे. जिसके जवाब में सांसद अजय मंडल ने कृष्णाष्टमी के दिन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल के बयान पर कहा कि वे आदमी अच्छे हैं. लेकिन झारखंड का पानी पीने के बाद वे कुछ भी बोल जाते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago