Bihar

बिहार में माही-मनीषा के प्रोग्राम में जमकर बवाल, स्टेज पर आगजनी, डांसर पर फेंकी पानी की बोतलें

बिहार के मधुबनी जिले के खसौली में डांसर माही-मनीषा के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। हंगामा इस कदर बढ़ा कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। भीड़ ने माही-मनीषा पर पानी की बोतलें फेंकी और स्टेज पर तोड़फोड़ की। भीड़ से बचा कर किसी तरह से माही-मनीषा को सुरक्षित वहां से निकाला गया।

कार्यक्रम में पहुंची लाखों की भीड़

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को खसौली में गणेश पूजा के अवसर पर माही मनीषा का कार्यक्रम होना था। इलाके में कमेटी के द्वारा यह सूचना दी गई थी रात की करीब 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। माही मनीषा के डांस को देखने के लिए मधुबनी जिले के ही नहीं बल्कि दरभंगा से भी ट्रेन में सवार होकर लोग दिन में ही खजौली पहुंचने लगे। रात 11 बजे तक भीड़ की संख्या लाखो में हो गई लेकिन माही मनीषा समय पर नहीं पहुंच सकीं। रात के करीब एक बजे तक लोग मैदान में खड़े रहे। लोग शोर कर रहे थे। कमेटी के लोगों से भीड़ संभल नही रही। लिहाजा जिम्मेदार के लोग मौके से गायब हो गए।

माही मनीषा पर फेंकी गई पानी की बोतलें

इसी बीच करीब डेढ़ बजे माही मनीषा कार्यक्रम में पहुंची। पहले साज बाज लेकर म्यूजिसियन स्टेज पर पहंचे तो भीड़ ने स्टेज पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ की डिमांड थी कि देर किए बिना डांसर माही मनीषा को स्टेज पर बुलाया जाए। माही मनीषा के स्टेज पर पहुंचते ही डांस शुरू भी हुआ लेकिन कुछ ही देर में बवाल हो गया। भीड़ ने माही मनीषा पर पानी की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया।

गुस्साई भीड़ ने की आगजनी

लाखों की भीड़ के सामने महज एक पुलिस की गाड़ी थी। इस बवाल के बीच कार्यक्रम को रोक दिया गया। इससे गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए स्टेज में आग लगा दी। बताया जा रहा है की करीब 30 लाख का स्टेज और साउंड सिस्टम नुकसान हुआ है। भीड़ से बचा कर बीच से जैसे तैसे माही मनीषा को निकाला गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

28 मिनट ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

46 मिनट ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

1 घंटा ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

6 घंटे ago