Bihar

बिहार: खतियान सत्यापन के एवज में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, चकबंदी लिपिक निलंबित

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (चकबंदी निदेशालय) ने रिश्वत लेने के आरोपी लिपिक नागेश्वर नाथ सिंह को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को विभागीय निदेशक महफूज आलम की ओर से आदेश जारी किया गया।

आदेश के मुताबिक, नागेश्वर नाथ सिंह रोहतास जिले के दिनारा चकबंदी कार्यालय में प्रभारी प्रधान लिपिक के रूप में कार्यरत थे, जहां उनके द्वारा खतियान की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने में रैयतों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद विभाग ने दिनारा कार्यालय के चकबंदी पदाधिकारी द्वारा संबंधित मामलों की जांच करायी।

वायरल वीडियो की सत्यता प्रमाणित

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, रिश्वत प्राप्त करने के वायरल वीडियो की सत्यता प्रमाणित हुई। इसके बाद विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित किया गया है। साथ ही, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संयुक्त निदेशालय, चकबंदी, गया निर्धारित किया गया है।

आरोपी लिपिक ने क्या कहा?

दूसरी ओर आरोपी प्रधान लिपिक नागेश्वरनाथ सिंह ने कहा है कि वे अपने कार्यालय में रैयतों का कार्य कर रहे थे, इसी बीच एक व्यक्ति तत्काल खतियान उपलब्ध करने के लिए जबरदस्ती पैसा देने लगे तथा मुझे फंसाने के लिए वीडियो बना लिया। मैं किसी भी प्रकार का रिश्वत नहीं लिया हूं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

31 मिनट ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

51 मिनट ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

1 घंटा ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

14 घंटे ago