Bihar

बंगाल में बिहारी छात्रों को पीटने वाला रजत भट्टाचार्य पकड़ा गया, कहा था- परीक्षा देने यहां क्यों आया

पश्चिम बंगाल में बिहार के युवक की पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव ने वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन लगाकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। ममता बनर्जी ने भी लालू को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद बिहार के युवक की पिटाई करने वाले बदमाश रजत भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सिलीगुड़ी पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची है जहां बांग्ला पक्खो संगठन से जुड़े रजत भट्टाचार्य से पूछताछ की जा रही है। वही रजत के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बिहारी युवक को धमकाना और उसकी पिटाई करना रजत भट्टाचार्य को काफी महंगा पड़ गया। फिलहाल सिलीगुड़ी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बताया जाता है कि बिहार के पटना से सटे दानापुर इलाके का रहने वाला अंकित यादव एसएसबी की परीक्षा देने के लिए सिलीगुड़ी गया हुआ था। रेस्ट हाउस में उसके साथ बांग्ला पक्खो संगठन से जुड़े रजत भट्टाचार्य और उसके साथियों ने मारपीट की और वापस बिहार जाने की धमकी दी। बिहारी युवक अंकित यादव से डॉक्यूमेंट मांगा गया और नहीं देने पर युवक को उठक-बैठक कराया गया। उसे कपड़ा तक पहनने नहीं दिया गया। युवक से कहा गया कि यहां पर परीक्षा देने क्यों आए हो अभी यहां से बिहार चले जाओ। युवक ने कहा कि हम बिहार चले जाएंगे। फिर कहने लगा कि तुम लोग फेक सर्टिफिकेट क्यों बनाते हो। कान पकड़कर उठक बैठक करो। आज के बाद तुम यहां कभी नहीं आओगे..तुंरत दानापुर का ट्रेन पकड़ लो।

वायरल वीडियो को देखने के बाद लालू ने तुरंत वहां की सीएम ममता बनर्जी को फोन लगा दिया और युवक की पिटाई करने वाले बदमाश पर कार्रवाई करने की मांग की। लालू का फोन आते ही ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद सिलीगुड़ी पुलिस ने बदमाश रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो बिहारी युवकों के साथ बदसलुकी की गयी उनके साथ बंगाल के लोगों ने मारपीट की। जिसे लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गयी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वही ममता बनर्जी ने लालू और तेजस्वी को बिहारियों के साथ मारपीट मामले में दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का बताया जा रहा है। जहां परीक्षा देने के लिए दो युवक बिहार से पहुंचा था। जब दोनों युवक गेस्ट हाउस में रुके हुए थे तभी स्थानीय शख्स ने युवकों के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि बिहार से लोग फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर एसएससी की परीक्षा देने आता हैं और बंगाल के युवाओं की नौकरियां छीन लेता हैं। पिटाई करने वाला शख्स पहले बंगला में युवक से बातें कर रहा था। उसकी बात बिहार के युवक को समझ में नहीं आ रही थी कि वो क्या बोल रहा है।

स्थानीय शख्स रजत भट्टाचार्य बंगाल के बांग्ला पक्खो संगठन से जुड़ा हुआ है। जिसने बिहारी युवकों से अभद्र व्यवहार किया। युवक के साथ मारपीट करने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं दूसरी ओर बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केवल बलात्कारियों को बचाने का ठेका ले रखा है?

पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की घटना पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है और ममता बनर्जी के साथ साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है। इस घटना पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए रेड कारपेट बिछा रखा है।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की स्थिति आज बद से भी बदतर हो चुकी है। बंगाल में जहां रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट बिछाए जा रहे हैं तो वहीं बंगाल पहुंचे बिहारी अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी की जा रही है और इन सब बातों के सामने आने के बाद भी राहुल गांधी, तेजस्वी यादव एवं ममता बनर्जी जैसे लोग चुप बैठे हैं। आज उन्हें इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि बंगाल खुद एक अलग देश है या भारतवर्ष का अंग है।

उन्होंने कहा कि बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश की जा रही है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि बंगाल पहुंचे बिहार के अभ्यर्थी जब एक कमरे में ठहरे हुए थे, उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर बिहारी होने का आरोप लगाते हुए उनके सर्टिफिकेट फाड़ दिए गए थे और उनके ऊपर बंगाल से बाहर जाने का दबाव बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है। गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो पोस्ट कर लिखा कि “बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट और परीक्षा देने गए बिहार के बच्चे के साथ मारपीट, क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं हैं।”

 

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

7 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

7 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

22 घंटे ago