बिहार के जमुई जिले के अभिषेक कुमार को गूगल में 2 करोड़ 7 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। NIT पटना से बीटेक करने वाले अभिषेक पहले से ही जर्मनी में अमेजन में काम कर रहे थे। अब वह लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे। अभिषेक की कहानी संघर्ष और प्रेरणा से भरी है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अभिषेक ने झाझा के एक स्कूल से पढ़ाई की और पटना से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने NIT पटना से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।
जमुई टू लंदन वाया जर्मनी
2022 में अभिषेक को अमेजन कंपनी से जर्मनी के बर्लिन शहर में नौकरी का ऑफर मिला। अमेजन में काम करने के बाद, उन्होंने बर्लिन में ही एक जर्मन कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। अभिषेक ने बताया कि उनका हमेशा से सपना था कि वह गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करें। उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया।
गूगल में नौकरी के लिए अभिषेक को पांच चरणों में इंटरव्यू देना पड़ा। सभी इंटरव्यू में सफल होने के बाद, उन्हें गूगल से 2 करोड़ 7 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिला। अभिषेक की इस सफलता से उनका परिवार और पूरा इलाका गर्व महसूस कर रहा है। उनके पिता इंद्रदेव यादव जमुई सिविल कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनकी मां मंजू देवी गृहिणी हैं। अभिषेक का एक बड़ा भाई भी है जो दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है।
घर में खुशी का माहौल
अभिषेक की मां मंजू देवी ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने बेटे को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा अब गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करेगा। वहीं, अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। अभिषेक ने कहा कि वह अपनी इस सफलता से बहुत खुश हैं। वह इस क्षेत्र में और आगे बढ़ना चाहता है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…