Samastipur

विभूतिपुर में इलाजरत आंगनबाड़ी सेविका की मौत के बाद जमकर बवाल, निजी अस्पताल में तोड़फोड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड के कापन ब्लॉक चौक के निकट स्थित निजी अस्पताल में इलाजरत एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान एक कक्ष में चिकित्सकों को भी बंधक बना हंगामा किया। सेविका ममता सैनी (28 वर्ष) प्रखंड के नरहन वार्ड-9 रामगढ़ गांव के निवासी पिन्टू कुमार राय उर्फ विशाल राय की पत्नी थी। वह नरहन रामगढ़ के आंगनवाड़ी केन्द्र 352 में कार्यरत थी।

बताया गया है कई दिन पूर्व से वह बीमार चल रही थी। जिससे उसके शरीर मे खून की कमी के कारण उसे कापन चौक स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सक ने उसके शरीर में खून चढ़ाया गया। जिसके बाद उसकी तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन सुबह होते ही उसकी तबीयत फिर बिगड़ गयी। देखने के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी बुलाया गया, लेकिन उस पर सवार होने के पहले ही सेविका की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। मौत की सूचना पर अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगा लोगों ने हंगामा करने के साथ अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गयी। बताया गया है कि आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर को एक कमरे में भी बंधक बना लिया।

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गयी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने लोगों को समझा बुझाकर रुम में बंद चिकित्सक को निकालकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार का कहना था कि वह बहुत पहले से बीमार चल रही थी। भर्ती के बाद जांच के बाद उसके शरीर में खून की कमी पाई गई। उपचार के बाद शनिवार की रात्रि में उसके हालत में सुधार भी होने लगा था। परंतु रविवार की सुबह तबियत बिगड़ने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। इस बीच लोगों अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरू कर दिया। इससे अस्पताल को काफी क्षति पहुंची है।

बताया जाता है कि मृतिका के पति पिन्टू कुमार राय देहरादून में रहकर एक कंपनी में काम करते हैं। वे अभी घर पर नहीं आये हैं। मृतिका को एक पुत्री सोनाक्षी और एक पुत्र लक्ष्य राय है। दोनों अभी छोटे हैं। ममता उतर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली थी। उसने नरहन के पिन्टू कुमार राय से प्रेम विवाह किया था। जब वह आंगनवाड़ी सेविका बनी तब से स्थायी रूप से यहीं रहने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद करवाई की जायगी। इधर चिकित्सक ने बताया कि स्टाफ मीटिंग के बाद कोई निर्णय लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

2 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

18 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

22 घंटे ago