Bihar

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारी का तबादला; बाबूराम मुजफ्फरपुर भेजे गये, राजेश कुमार बने मिथिला के नये IG

नये डीजीपी आलोक राज के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमे में पहला फेरबदल हुआ है. 14 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. आईजी से लेकर एसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है.

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर क्षेत्र के आईजी के पद पर तैनात शिवदीप वामनराव लांडे का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें पूर्णिया का आईजी बनाकर भेजा गया है. लांडे के पास छपरा के डीआईजी का जिम्मा भी था, वहां भी नये डीआईजी की तैनाती की गयी है.

सरकार ने मुजफ्फरपुर में अब डीआईजी की तैनाती की है. दरभंगा के डीआईजी बाबू राम को मुजफ्फरपुर का डीआईजी बनाया गया है. नीलेश कुमार को छपरा का डीआईजी बनाकर भेजा गया है. पूर्णिया में तैनात डीआईजी विकास कुमार को बेगूसराय में डीआईजी बनाकर भेजा गया है.

इनके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शालीन को बीएमपी का आईजी बनाया गया है. आईजी (हेडक्वार्टर) राकेश राठी की आईजी(ट्रेनिंग) के पद पर पोस्टिंग कर दी गयी है. पुलिस मुख्यालय में आईजी (ट्रेनिंग) के पद पर तैनात राजेश कुमार को दरभंगा का आईजी बनाकर भेजा गया है.

सरकार ने वेटिंग फॉर पोस्टिंग पंकज कुमार राज को नागरिक सुरक्षा का एसपी बनाया है. स्पेशल ब्रांच के डीआईजी अभय कुमार लाल को सीआईडी के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है. बेगूसराय के डीआईजी पद पर तैनात राशिद जमां को पुलिस हेडक्वार्टर में डीआईजी(प्रशासन) बनाया गया है. नागरिक सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक विजय प्रसाद को एआईजी (प्रशिक्षण) बनाया गया है. वहीं, वेटिंग फॉर पोस्टिंग दयाशंकर को ईआरएसएस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago