Bihar

पटना के वीआईपी सड़क अटल पथ पर रेस के दौरान डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

पटना के अटल पथ पर फिर से एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला. आपस में रेस कर रहे बाइकर्स में एक बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की डिवाइडर से टकरा गयी, जिसमें पीछे बैठे 23 वर्षीय युवक मोहित कुमार सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना अटल पथ के रोड नंबर आठ के पास दीघा की ओर जाने वाले लेन की है. हादसा इतना भीषण था कि डॉमिनॉर (400 सीसी) बाइक के आगे का एलॉय व्हील टूट गया. मृतक रोहतास के बिक्रमगंज का रहने वाला था. एक सप्ताह पहले ही पटना आया था और कुर्जी में अपने दोस्तों के साथ लॉज में रह रहा था.

मौके पर पहुंचे डीएसपी

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पाटलिपुत्र थाना, दीघा थाना, राजीवनगर थाना और ट्रैफिक थाना की पुलिस भी पहुंच गयी. थोड़ी देर बाद मौके पर ट्रैफिक डीएसपी-01 भी पहुंच गये. आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने दोस्तों की मदद से परिजनों को मौत की सूचना दे दी है. हादसे के बाद मृतक का जूता सड़क पर बिखरा पड़ा था.

शोरूम से बाइक की टेस्ट ड्राइव पर निकले थे सभी दोस्त

जानकारी के अनुसार दो बाइक से चार दोस्त कुर्जी से शॉपिंग करने निकले थे. शॉपिंग कर मोहित समेत अन्य दोस्त एसकेपुरी स्थित बाइक शोरूम में टेस्ट ड्राइव करने चले गये. टेस्ट ड्राइव करने के बाद सभी युवक शोरूम में बाइक को लगा वहां से अपने बाइक से निकले. बसावन पार्क से होते हुए अटल पथ से दीघा की ओर निकल गये. अटल पथ पर चढ़ते ही दो और बाइक सवार दो दोस्त मिल गये. इसके बाद एक-दूसरे के बीच रेस शुरू हो गयी.

डिवाइडर से टकराई बाइक

बाइक की रफ्तार इतनी अधिक हो गयी कि डॉमिनॉर बाइक चालक के बगल से एक आर 15 बाइक गुजरी, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और लोहे की डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर होते ही चालक पांच फुट ऊपर फेंका गया, वहीं पीछे बैठा युवक की लोहे की डिवाइडर से टक्कर हो गयी, जिससे हेलमेट टूट गया. इस कारण मोहित के सिर फुट गया. शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आयी और मौके पर भी युवक की मौत हो गयी.

प्रतियोगिता परीक्षा की कर रहा था तैयारी

दूसरी बाइक चला रहे दोस्त अमन ने बताया कि जिस बाइक से हादसा हुआ वह मेरी बाइक थी. मैं किसी और की बाइक चला रहा था. मोहित एक सप्ताह पहले ही पटना आया था. हम लोगों के साथ ही लॉज में रह रहा था. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का वैकेंसी निकली थी. उसी का फॉर्म भरने वाला था और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करता था. मौके पर बाइक चला रहा मोहित का दोस्त हादसे के बाद इतना डर गया कि वह बार-बार कह रहा था कि मेरा करियर खराब हो जायेगा. किसी तरह उसने मोहित के दोस्त को कॉल कर उसकी मां को मौत की जानकारी दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

4 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

8 घंटे ago