Bihar

बिहार: ‘झोलाछाप’ डॉक्टर ने YouTube से देखकर कर दिया ऑपरेशन, 15 साल के बच्चे की हो गई मौत

छपरा में एक डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर 15 साल के गोलू साह का ऑपरेशन किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पेट दर्द की शिकायत के बाद गोलू को पास के ही नर्सिंग होम भर्ती कराया था। उसे पथरी की शिकायत थी।

शुक्रवार रात को उसके पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद परिवार वाले गांव के निजी नर्सिंग होम गणपति सेवा ‎सदन में ले गए। परिवार ने दर्द कम करने की दवा देने को कहा था। उस डॉक्टर ने बगैर परिजनों की इजाजत के ऑपरेशन कर डाला।

दादा प्रह्लाद साह ने बताया कि डॉक्टर ने गोलू के पिता को कंपाउंडर के साथ डीजल लाने के लिए भेज दिया और फिर यूट्यूब देखकर ऑपरेशन करने लगा। यूट्यूब चैनल की आवाज बाहर तक आ रही थी। डॉक्टर मोबाइल पर बार-बार यूट्यूब देखकर पेट पर चीरा लगा रहा था। इसी दौरान गोलू की तबीयत बिगड़ने लगी।

गोलू की बिगड़ती हालत के बाद आरोपी ने खुद एंबुलेंस बुलाई और एक स्टाफ और उसकी दादी के साथ इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो‎ गई। किशोर की मौत के बाद नर्सिंग होम ‎का डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए। घटना गड़खा‎थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर धर्मबागी की है।

गोलू का गॉल ब्लैडर में पथरी की शिकायत थी

गोलू मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी चंदन शाह का बड़ा बेटा था। उसे पेट में पहले से ही गॉल ब्लैडर में पथरी की शिकायत थी। दादा प्रहलाद साह के मुताबिक, जब गोलू का दर्द बढ़ने लगा और उन्होंने इस बारे में डॉक्टर से बात करनी चाही तो उसने ये कहकर भगा दिया ‘डॉक्टर हम हैं कि तुम भागो यहां से’।

इसके बाद परिजन वहां से चले गए। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसकी दादी के साथ एंबुलेंस में पटना भेज दिया। मौत के बाद उसका स्टाफ भाग गया। फिर दादी ने 5500 रुपए में एंबुलेंस बुक कराई और पोते के शव को लेकर घर पहुंची।

इंटरनल ब्लीडिंग से हुई मौत

गोलू के पोस्टमॉर्टम में शामिल एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गोलू की गॉल ब्लैडर के पास की एक नस कट गई थी। उसमें गलत तरीके से टांके लगाए गए, जिससे वो लंग्स में सट गए। इससे इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी, जिसके कारण लड़के की मौत हो गई।

प्राइवेट डॉक्टर का कंपाउंडर था, ओटी में हेल्प करता था

गांव वालों का कहना है कि आरोपी अजित कुमार पूरी प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक में कंपाउंडर था। उनके पास रहकर थोड़ा-बहुत इलाज करना सीखा था। डॉक्टर के साथ वो ऑपरेशन थिएटर भी जाता था।

पिछले 5 सालों से धर्माबागी बाजार पर अवैध रूप से नर्सिंग होम चला रहा था। आसपास के मरीजों का प्राथमिक उपचार करता था। बाद में बाहर से डॉक्टर को बुलाकर ऑपरेशन भी करवाने लगा।

मूल रूप से वह गड़खा थाना क्षेत्र के बभवनिया गांव का रहने वाला है। मौत के बाद अस्पताल में ताला बंदकर सभी लोग फरार हो गए है। कोई मरीज नही है।

वहीं, परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago