Bihar

नीलामी से होती है IAS-IPS की ट्रांसफर-पोस्टिंग, तेजस्वी का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में आईएएस और आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग नीलामी के जरिए की जाती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है और इसीलिए ईमानदार अफसर यहां नहीं रहना चाहते हैं। जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि बिहार के DGP यहां से चले गए? तब इसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई यहां रहना कहां चाहता है। अच्छे से अच्छे अधिकारी वो यहां रहना नहीं चाहते हैं। अभी उनका कार्यकाल बाकी थी।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘राज्य का डीजीपी सीआईएसएफ के डीजीपी से कई गुना ज्यादा ताकतवर होता है। तो अगर किसी भी अधिकारी को अगर डीजीपी बनने का विकल्प मिले तो वो इस बात को प्राथमिकता देता है कि वो राज्य का डीजीपी बने। वो पहले सेंटर में थे लेकिन उनको काम करना था इसलिए वो यहां आए।

उनको लॉ एंड ऑर्डर देखना था। लेकिन यहां बिहार का जो माहौल है उसमें जो आईएएस हैं उनमें से कुछ लोग आईपीएस अफसरों को दबा कर रखना चाहते हैं। यहां नीतीश कुमार के राज में आईपीएस की जो ट्रांसफर-पोस्टिंग होती है या आईएएस की होती है वो नीलाम किया जाता है। जो इस नीलामी में सबसे अच्छा भागीदार होगा उसी को अच्छी पोस्टिंग नीतीश कुमार के राज में मिलती है।’

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

51 मिनट ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

55 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

1 घंटा ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

5 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

11 घंटे ago