Bihar

अब तेजस्वी यादव के राघोपुर में पुल गिरा, सीएम राबड़ी देवी के राज में बना था यह पुल

वैशाली जिले में तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर प्रखंड अंतर्गत राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कमल सिंह संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट पिछले 20 साल पहले बने ईट का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव में गिरकर बह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल करीब बीते रात्रि 11 बजे गिरा है। पुल गिरने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन वार्ड का संपर्क टूट गया है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राबड़ी देवी के समय हुआ था निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल लगभग 20 साल पहले बना था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका था। पुल पर फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही बद करा दी गई थी। सिर्फ पैदल, साइकिल और मोटरसाइकिल सवार पुल से आते-जाते थे। लोगों का कहना है कि राघोपुर राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6, 9, 10 एवं 12  के साथ-साथ राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11, 12 का संपर्क टूट गया है। इस वजह से करीब दो पंचायत के 20,000 लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाढ़ के पानी में किसी तरह लोग जान-जोखिम में डालकर एक स्थान से दूसरे स्थान आ जा सकेंगे। ग्रामीण के अनुसार करीब 3 किलोमीटर के अंदर दो पुल का निर्माण चल रहा है, जबकि एक पुल का टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

20 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago