Bihar

बिहार के प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन की तैयारी; ऐसा नहीं किया तो हर रोज लगेगा 10000 रुपये जुर्माना

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत राज्य सरकार ने निजी विद्यालयों के लिए प्रस्वीकृति (रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक 20 हजार निजी विद्यालयों ने आवेदन किया है।

8000 प्राइवेट स्कूलों ने अब तक आवेदन नहीं किया

वहीं, अब भी 40 हजार निजी विद्यालयों की संख्या की अपेक्षा आवेदन कम आ रहे हैं। 11,192 निजी विद्यालय प्रस्वीकृति प्राप्त हैं। करीब 8 हजार विद्यालयों ने आवेदन अब तक नहीं किया है। इसके मद्देनजर प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने सभी जिलों को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। निर्देश के मुताबिक आवेदन नहीं करने वाले निजी विद्यालयों पर संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्रवाई करेंगे।

प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने प्राइवेट स्कूल को समझाया नियम
निदेशक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के आलोक में निजी विद्यालयों की प्रस्वीकृति यानी पंजीकरण लेना अनिवार्य है। इस अधिनियम में यह प्रविधान है कि कोई भी विद्यालय जो निर्धारित मानक धारित करता हो, सक्षम प्राधिकार से प्रस्वीकृति का प्रमाण पत्र लिए बिना स्थापित या संचालित नहीं करेगा।

हर रोज लगेगा 10 हजार रुपये जुर्माना

इस प्रविधान के उल्लंघन की स्थिति में दोषी व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है अथवा निर्धारित तिथि के बाद भी विद्यालय संचालित रहने पर प्रत्येक दिन के लिए 10 हजार रुपये जुर्माना किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए जिन निजी विद्यालयों ने अब तक आनलाइन आवेदन नहीं किया है, उन विद्यालयों की सूची जिलों से मांगी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

5 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 घंटे ago