Bihar

बिहार: प्रेम-प्रसंग में पति को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश; लेकिन गलती से खुद हो गई गोली का शिकार और चली गई जान

बिहार में गया पुलिस ने रूबी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। परंतु मृतका खुद ही अपनी साजिश का शिकार बन गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह रूबी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी है। पुलिस ने खुलासा किया है कि रूबी देवी उर्फ अमिषा देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति विजय दास की हत्या करने की योजना बनाई थी। इसमें वह खुद ही गोली का शिकार हो गई।

रूबी हत्याकांड में प्रेमी का दोस्त और उसकी लाइनर को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह वारदात चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा बाइपास के पास बीते दिनों घटित हुई थी।

रूबी हत्याकांड का राजफाश करते हुए शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिद्दी कुमार (रूबी के प्रेमी का दोस्त) को गांव शेरपुर थाना इस्लामपुर जिला नालंदा से गिरफ्तार किया गया है, जबकि लाइनर रेश्मी देवी को गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरे मलसा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित के पास से तीन मोबाइल, एक केटीएम मोटरसाइकिल एवं फायर किए गए गोली का अग्र भाग बरामद किया गया है। वहीं, रूबी देवी हत्याकांड में मुख्य आरोपित फरार है, इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

बाइक से किया पीछा, सुनसान देखकर मारी गोली

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी सिद्दी से पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी गई कि मृतका रूबी देवी और मेरे दोस्त का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रूबी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए पूरी योजना बनाई थी।

चाकंद से रूबी अपने पति के साथ बाइक पर कंडी नवादा बाइपास जा रही थी। यह जानकारी मिलने पर रूबी का प्रेमी और उसका दोस्त ने उनका बाइक से पीछा किया। दोनों आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर फायरिंग कर दी।

गलती से रूबी को लगी गोली

इसमें पति विजय की जगह पत्नी रूबी को गलती से गोली लग गई। रूबी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। इस पूरे कांड में मानपुर की महिला लाइनर का काम रही थी।

एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फरार आरोपित ने ही महिला को गोली मारी थी। उसकी तलाश के लिए अपर पुलिस अधीक्षक जावेद अंसारी की देखरेख और डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम छापामारी की जा रही है।

टीम ने एक आरोपित को नालंदा से गिरफ्तार है। जब्त मोबाइल के सीडीआर से हत्याकांड का खुलासा हुआ है। टीम में रहे पुलिस पदाधिकारी और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

4 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

14 घंटे ago