राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने दो जिलों में सात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के ठिकानों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कैमूर और रोहतास जिले में नक्सली विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में शुक्रवार को की गई। एनआईए ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
एनआईए की ओर से शनिवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। जांच एजेंसी ने बताया कि कैमूर जिले के पांच और रोहतास जिले में दो जगहों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। अप्रैल 2022 में विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी को रोहतास से पकड़ा गया था। उस समय आर्य के कब्जे से लेवी की कई रसीदें, पर्चे और डिजिटल उपकरण जब्त हुए थे।
इसके बाद तीन अन्य आरोपी अनिल यादव उर्फ अनिल व्यास, राजेश कुमार गुप्ता और रूपेश कुमार सिंह को भी पकड़ा गया। ये सभी अभी न्यायिक हिरासत में हैं और एनआईए ने इस मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया है।
शुक्रवार को नक्सली ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एनआईए को मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, डिजिटल उपकरण, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज, डायरियां तथा गोला-बारूद जब्त मिले। माओवादी नेता कैडर द्वारा भर्ती और लेवी इकट्ठा करके संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बारे में सूचना जुटाने के लिए एनआईए जब्त उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…