बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि ‘2025 के विधानसभा चुनाव में राजद 7-8 सीटों पर सिमट जाएगी। तेजस्वी के पिता (लालू यादव) घोटाले के आरोप में जेल गए हैं।’
अनंत ने आगे कहा कि ‘तेजस्वी यादव पर घोटाले का आरोप है। जनता सब जान रही है कि कितना दिन कौन जेल में रहकर आया है। सिर्फ बोलने से नहीं होगा।’
गुरुवार को अनंत सिंह रामजन्म सिंह हत्याकांड मामले में सिविल कोर्ट में पेश होने आए थे। कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह ने कहा कि इस केस में मुझे फंसाया गया था, अब कंप्रोमाइज हो गया है। कल इस केस में भी रिहा हो जाउंगा। मुझे कोर्ट पर भरोसा है। हर किसी को कोर्ट पर भरोसा करना चाहिए।’
नीतीश जब तक जिंदा रहेंगे सीएम रहेंगे
अनंत सिंह ने कहा कि ‘हम अब जेल से बाहर आ गए हैं। मजबूती से नीतीश कुमार के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार को हटाने की साजिश बेकार हो जाएगी। नीतीश कुमार जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक मुख्यमंत्री रहेंगे। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जिस तरीके का बयान दे रही हैं, गलत बोल रही हैं। बिहार में वो कुछ नहीं कर सकती हैं।’
तेजस्वी यादव का नाम भी नहीं सुनना चाहते
पूर्व विधायक ने कहा कि हम तेजस्वी यादव का नाम भी सुनना नहीं चाहते हैं। वो सिर्फ बकर-बकर (फालतू बातें) करते रहते हैं। वे हम पर कुछ बोलने के लायक नहीं हैं। अब हम उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…