Bihar

राजधानी पटना में दिनदहाड़े विधायक की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश, थाने में लगाई फरियाद

बिहार की राजधानी पटना में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना में अपराधियों ने विधायक की पत्नी से झपटमारी कर कर ली है। राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी यादव के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त सुदय यादव की पत्नी रिंकी यादव अटल पथ पर टहल रही थीं तब ही बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। विधायक की पत्नी अपनी फरियाद लेकर थाने में पहुंचीं। यहां उन्होंने बताया कि अटल पथ पर बाइक सवार ने पीछे से उनका चेन खींच लिया।

राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी से लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। विधायक की पत्नी जब अपनी फरियाद लेकर सचिवालय थाने में पहुंचीं तब उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया। रिंकी यादव ने कहा, ‘पीछे से चेन खींच लिया। आर ब्लॉक…अटल पथ के पास। दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। चेन झपट कर वो भाग गए।’ इसके बाद रिंकी यादव ने मीडिया को बताया कि इस झपटमारी के दौरान उनके गर्दन के पिछले हिस्से पर खरोंच भी आया है।

विधायक की पत्नी ने बताया कि इस चेन की कीमत करीब 70000 से 80000 के बीच की है। रिंकी यादव ने कहा कि पटना सुरक्षित तो है लेकिन बाहर में ये सब आवारा बच्चे रहते हैं तो क्या कर सकते हैं…। उन्होंने बताया कि वो रोज मॉर्निंग वॉक करने जाती हैं और गुरुवार को भी रोज की तरह ही घर से निकली थीं। उस वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी गश्त लगा रही थी। हालांकि, घटना के वक्त वहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नहीं थी।

इधर इस मामले पर पुलिस ने कहा कि एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए थे। विधायक की पत्नी ने शिकायत दी है उसपर केस दर्ज कर जांच होगी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के पास बंदूक नहीं थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

27 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

34 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

48 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago