Bihar

मुकेश सहनी क्या फिर पाला बदलेंगेे, तेजस्वी का हाथ छोड़ कर एनडीए के साथ आएंगे! BJP के आह्वान पर किया यह काम

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। दरअसल, सहनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो बदल दिया है। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का साथ छोड़कर वीआईपी प्रमुख एक बार फिर एनडीए में वापसी कर सकते हैं।

मुकेश सहनी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगे की तस्वीर लगा दी है। इसे बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता देश भर में यह अभियान चलाकर लोगों से तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। सहनी के प्रोफाइल फोटो बदलने से उनके बीजेपी की तरफ झुकाव बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी नीत महागठबंधन में जाने वाले वीआईपी के फिर से बीजेपी और जेडीयू के साथ आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में वीआईपी के किसी नेता ने पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सहनी ने आरजेडी से हाथ मिलाया था। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई चुनावी रैलियां भी की थीं। वीआईपी बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन एक पर भी सफलता हाथ नहीं लगी। अब 2025 में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं। सभी दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की पिछले महीने हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एनडीए के कई नेताओं ने सहनी को ढाढ़स बंधाया था। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार सरकार में कई मंत्री और बीजेपी के नेता उनके घर पहुंचे एवं मुकेश के पिता को श्रद्धांजलि दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

5 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

7 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago