Samastipur

समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर के समीप अचेतावस्था में गिरे बुजुर्ग को पत्रकार ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ दम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत थानेश्वर स्थान मंदिर के पास फूटब्रिज पर अचेतावस्था में गिरे अधेड़ उम्र के एक साइकिल सवार व्यक्ति को देख पत्रकार अभिनव कुमार ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है।

बताया जाता है कि मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव का रहने वाला अरूण ठाकुर था। समस्तीपुर शहर में एक कपड़े की दुकान में ड्यूटी कर वह घर जा रहा था। इसी बीच कोई अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया होगा। इस दौरान वहां लोगों के काफी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पत्रकार अभिनव कुमार ने भीड़ देख गाड़ी रोकी और मामला जानना चाहा। इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति के नाक से खून निकलता देख खुद ही उसे अस्पताल ले गये। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

4 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

6 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

7 घंटे ago