बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक के पेट से चाकू, चाबी और नेल कटर मिला है। यह सब सामान युवक के पेट के अंदर से मिलने पर जहां एक तरफ चिकित्सक हैरान हैं तो वहीं दूसरी तरफ आम लोग भी इस घटना के बारे में सुन कर ओ माई गॉड (OMG) कहने पर मजबूर हो जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह युवक शहर के चांदमारी मोहल्ले में रहता था। युवक की मां के आलमारी की चाबी पिछले कुछ दिनों से खो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब चाबी नहीं मिली तब उन्होंने अपने बेटे से चाबी के बारे में पूछा। बेटे ने अपनी मां को बताया कि उसने चाबी खुद ही खा ली है। आनन फानन में घरवालों उसे मोतिहारी में एक चिकित्सक के पास ले गए थे। यहां चिकित्सकों ने उसका अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि युवक के पेट में कई सारी मेटल की चीजें फंसी हुई हैं।
इसके बाद युवक के घर वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। यहां परिजन, डॉक्टरों की राय के बाद ऑपरेशन के लिए भी राजी हो गए हैं। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद युवक के पेट से चाबी का गुच्छा, नेल कटर और चाकू जैसे मेटल के सामान मिले।
परिजनों का कहना है कि युवक को कई दिनों से काफी समय तक मोहाइल देखने की आदत पड़ गई थी। वो अक्सर मोबाइल पर पबजी और अन्य खतरनाक गेम देखा करता था। इसकी वजह से युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
परिजनों का कहना है कि घर के जरूरी सामानों को छिपाने की नियत से युवक उन्हें निगर गया। कई दिनों तक युवक ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। इधर चिकित्सकों का कहना है कि इतने सारे सामान कोई शख्स एक बार में नहीं निगल सकता। डॉक्टरों को अंदेशा है कि यह युवक कई दिनों से मेटल निकल रहा था। बहरहाल करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद युवक अभी स्वस्थ है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…