Bihar

बिहार: ‘खाकी पहनकर पहुंचा थाने और महिला दारोगा को दिखाने लगा रौब’, फर्जी दरोगा का खुला राज तो पहुंचा हवालात

बिहार के नालंदा में लहेरी थाना पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फर्जी दारोगा लहेरी थाना में जाकर खुद को दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित बताकर रौब दिखा रहा था. फर्जी दारोगा शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी सतीश कुमार के पुत्र नीतीश कुमार है.

नालंदा से फर्जी दारोगा गिरफ्तार:

नीतीश कुमार खुद को 2018 बैच का दारोगा बता रहा था और दरभंगा जिले के लहेरियासराय में अपनी तैनाती की जानकारी दे रहा है. गिरफ्तार युवक लहेरी थाना की दारोगा निशा भारती पर काम करने का दबाव बना रहा था और उनपर रौब झाड़ रहा था. पदाधिकारी को जब उसपर शक हुआ तो उन्होंने लहेरियासराय के थानाध्यक्ष से बात की. बात करने पर पता चला कि नीतीश कुमार नाम का कोई दारोगा थाने में पदस्थापित है ही नहीं.

मोबाइल से बरामद हुए कई राज:

उसके बाद नीतीश से अधिकारी ने पहचान पत्र की मांग की, तो उसने अपने मोबाइल में पुलिस की वर्दी पहने हुए अपनी तस्वीर दिखाई. इसके बाद फर्जी होने का शक अधिक हो गया. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक को दी. जांच पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई फर्जी कागजात और पुलिस की वर्दी में उसकी तस्वीरें मिली.

एक युवती को भी दिया धोखा:

जानकारी के अनुसार इन तस्वीरों का इस्तेमाल वह भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए किया करता था. जांच में यह भी पता चला कि एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था. उसे भी दारोगा बता कर अपने झांसे में ले रखा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी जन्म कुंडली खंगालने में जुट गई है. वहीं, इस संबंध में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago