समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार का मखाना, चावल, शहद, मक्का सब अद्भुत, ज्यादा पैसे देने वाली फसलों को देंगे बढ़ावा, बोले शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के किसानों को प्रणाम करता हूं।आज हमने बिहार के कुछ किसानों से संवाद भी किया है और यहां की उपलब्धियों और यहां की समस्याओं पर चर्चा भी की है। मुझे खुशी है कि कई क्षेत्रों में बिहार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बिहार का मखाना अपने आप में पोषण का भंडार है और हमारे किसान मेहनत करके मखाने का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 65 प्रजातियों के 109 बीज की नई किस्में जारी की हैं।

बिहार के किसान कर रहे हैं चमत्कार

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यहां का मखाना, चावल, शहद, मक्का सब अद्भुत है। उन्होंने कहा कि बड़े जमीन के टुकड़े हमारे पास नहीं हैं, 91 प्रतिशत सीमांत किसान हैं, लेकिन फिर भी किसान चमत्कार कर रहे हैं। खेती से आय दोगुनी करने का अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी ने शुरू किया है।

IMG 20231027 WA0021

दुनिया में धूम मचा रहा है मखाना

कृषि मंत्री ने मखाने की चर्चा करते हुए कहा कि यहां का मखाना धूम मचा रहा है। मखाना एक्सपोर्ट क्वालिटी का पैदा हो रहा है। चीजें एक्सपोर्ट होती हैं तो किसान को ज्यादा फायदा होता है। इससे जुड़ा कार्यालय बिहार में आये, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

HOLY MISSION 20X15 2 PC copy 15 August copy scaledIMG 20230604 105636 460

अच्छे उत्पादन के लिए अच्छे बीज जरूरी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 सूत्रों की चर्चा करते हुए कहा कि इसी पर सरकार काम कर रही है। अच्छे उत्पादन के लिए अच्छे बीज जरूरी हैं। उत्पादन अच्छा है लेकिन और संभावना है। फल, सब्जी, अनाज, दलहन, तिलहन के अच्छे बीज जरूरी हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

65 फसलों की 109 प्रजातियों किसानों को समर्पित

कृषि मंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि 65 फसलों की 109 प्रजातियों के बीज प्रधानमंत्री जी ने किसानों को समर्पित किये हैं। ऐसी धान की किस्म है, जिसमें 30 प्रतिशत कम पानी लगता है। बाजरे की एक किस्म है जिसकी फसल 70 दिन में आ जाती है। ऐसे बीज हैं जो जलवायु परिवर्तन के अनुकूल हैं। बढ़ते तापमान में भी अच्छा उत्पादन देते हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

उत्पादन की लागत घटाना हमारा संकल्प

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्पादन की लागत घटाना हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को बहुत मदद मिलती है। केसीसी से खाद के लिए सस्ता लोन मिल जाता है। उत्पादन के ठीक दाम मिले, इसका प्रयास भी जारी है।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

ज्यादा पैसे देने वाली फसलों पर देंगे ध्यान

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि का विविधीकरण सरकार के रोडमैप में है। परंपरागत फसलों के साथ ही ज्यादा पैसे देने वाली फसलों को बढ़ावा देने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उर्वरक क्षमता भी कम होती है और जो उत्पादन होता है, उनका शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।

IMG 20240426 WA0004

बिहार का टैलेंट दुनिया में अद्भुत

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार का टैलेंट दुनिया में अद्भुत है। इस टैलेंट का ठीक से उपयोग कर न केवल बिहार भारत का सिरमौर बन सकता है बल्कि इसका उपयोग कर भारत को दुनिया का सिरमौर भी बना सकता है।

IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02