Bihar

हेना शहाब से मिले लालू और तेजस्वी यादव, शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधारने में लगी आरजेडी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीवान के पूर्व सांसद और दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधारने में जुट गए हैं। लालू प्रसाद यादव ने शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब से पटना में बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान लालू के बेटे एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके परिवार के लालू फैमिली से रिश्ते बिगड़ गए थे। लोकसभा चुनाव 2024 में सीवान सीट से हेना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस कारण आरजेडी प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक लालू और तेजस्वी यादव ने बुधवार शाम पटना में एक एमएलसी के आवास पर हेना शहाब से मुलाकात की। लालू परिवार की हेना के साथ लंबी मंत्रणा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार हेना शहाब के माध्यम से आरजेडी सीवान में मुस्लिम वोटों के बिखराव को रोकने की कवायद कर रहा है। इसी सिलसिले में आरजेडी के दोनों शीर्ष नेताओं का साथ उनकी मुलाकात हुई है। इस मीटिंग में देश एवं बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बातचीत हुई। माना जा रहा है कि सीवान लोकसभा हारने के बाद आरजेडी, शहाबुद्दीन के परिवार से रिश्ते सुधारने में जुटी है। अगले साल बिहार विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है, ऐसे में हेना शहाब के बगावती तेवरों से पार्टी को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

सीवान के बाहुबली रहे शहाबुद्दीन का लालू प्रसाद यादव से बहुत करीबी रिश्ता रहा। लालू की पार्टी में रहते हुए शहाबुद्दीन सीवान से चार बार सांसद रहे। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे शहाबुद्दीन का 1 मई 2021 को कोरोना से निधन हो गया था। इसके बाद से आरजेडी ने उनके परिवार से किनारा कर दिया था। एक दौर में बहुत करीबी रहे दोनों परिवारों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद हेना शहाब सीवान में अपने पति की राजनीतिक जमीन को फिर से मजबूत करने में लग गईं। लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय लड़ीं हेना को 2.93 लाख वोट मिले। हालांकि, जेडीयू की विजयलक्ष्मी कुशवाहा के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि इस चुनाव में आरजेडी को तीसरे नंबर पर रहना पड़ा।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भी लालू परिवार की ओर से हेना शहाब को मनाने की कोशिश की गई थी। इसी कारण सीवान का टिकट भी होल्ड पर रखा गया था। जब बात नहीं बन पाई तो आरजेडी ने पूर्व विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

4 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

5 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago