Bihar

850 करोड़ के कैलिफोर्नियम की जांच हुई खत्म, मुंबई वापस लौटी भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर की टीम; सामने आई बड़ी जानकारी

गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बीते शुक्रवार को रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को जब्त किया था। 50 ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत 850 करोड़ रुपए जबकि एक ग्राम की कीमत 17 करोड़ रुपए बताई गई थी। 50 ग्राम कैलिफोर्नियम मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।

शनिवार की देर रात भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की रिसर्च टीम इसकी जांच के लिए गोपालगंज पहुंची थी। टीम में शामिल तीन सदस्यों ने संदिग्ध कैलिफोर्नियम की जांच की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के मुताबिक, जांच के दौरान सैंपल में किसी तरह की रेडियो एक्टिव नही पाया गया है।

संदिग्ध रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम रेडियोएक्टिव है या नहीं इसकी पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेगा हालांकि अबतक की जांच में कैलिफोर्नियम के रेडियोएक्टिव होने के संकेत नहीं मिले हैं। जांच के बाद भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की रिसर्च टीम वापस मुंबई लौट गई है।

हालांकि संदिग्ध कैलिफोर्नियम के साथ गिरफ्तार तस्करों ने दावा किय है कि यह रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम और असली है। रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सीवान ले जाया जा रहा था, जहां सीवान जेल में बंद एक अपराधी के जरिए कैलिफोर्नियम की बिक्री होनी थी।

मुंबई से आई जांच टीम ने यह जानकारी दी है कि मटेरियल रेडियोएक्टिव नहीं है हालांकि टीम ने यह भी कहा है कि यह मटेरिलय कैलिफोर्नियम है या नहीं इसकी पूरी जांच मुंबई में होगी। टीम वापस मुंबई लौट गई है। कोर्ट के आदेश के बाद कैलिफोर्नियम को मुंबई भेजा जाएगा। इसकी हैंडलिंग के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

14 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

19 घंटे ago