Bihar

बिहार में करीब 294 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, इन आधा दर्जन जिला के लोगों को होगा फायदा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य में करीब 100 किमी लंबाई में करीब 294 करोड़ रुपए की लागत से तीन सड़कों का चौड़ीकरण और निर्माण किया जाएगा. इसमें दीदारगंज-बख्तियारपुर रोड एनएच-106, अकबरपुर-दुर्गावती नदी तक सड़क और नॉर्थ कोयल बड़ा फॉल से एनएच-2 तक जाने वाली सड़कें शामिल हैं. इन सड़कों के बेहतर बनने से आधा दर्जन जिलाें के लोगों को आवागमन में सीधा लाभ होगा.

इसमें पटना, लखीसराय, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिले शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार दीदारगंज- बख्तियारपुर रोड एसएच-106 का चौड़ीकरण 34.8 किमी लंबाई में 91 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से होगा. इसे बनाने के लिए पहले टेंडर के माध्यम से निर्माण एजेंसी का चयन किया गया था. बाद में कई आरोपों की वजह से पुराने टेंडर को कैंसिल कर अब नया टेंडर किया जा रहा है. इसके तहत इसी साल सात अगस्त को फाइनांसियल बिड खुला है. इस सड़क का निर्माण इसी साल शुरू हो जाएगा.

रोहतास के अकबरपुर से कैमूर की दुर्गावती नदी तक बनेगी सड़क

अकबरपुर-दुर्गावती नदी रोड इसके साथ ही दूसरी सड़क रोहतास जिले में अकबरपुर से कैमूर जिले के अधौरा रोड में दुर्गावती नदी तक बनाई जाएगी. इस सड़क का निर्माण करीब 32.75 किमी लंबाई में करीब 118 करोड़ की लागत से जून 2025 में पूरा करने की समय-सीमा है. इस सड़क के बनने से कैमूर पहाड़ी पर बसे 116 गांवों को फायदा पहुंचेगा. गांवों का शहर से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पर्यटन का भी विकास होगा.

औरंगाबाद में नॉर्थ कोयल नहर बड़ा फॉल से एनएच-2 तक सड़क का होगा निर्माण

औरंगाबाद जिले में नॉर्थ कोयल नहर बड़ा फॉल से एनएच-2 तक करीब 34.69 किमी लंबाई में करीब 84 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से बेहतर सड़क बनाई जाएगी. यह सड़क वाया माही बीघा, रामनगर, सिमरी, गोरीडीह, परसा गणेश, मारार, उनकोरहा, खैरा, लोहा, पीपरा, नकाई, मल्लुखैरा रोड से होकर गुजरेगी. इस सड़क को बनाने के लिए निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन उसे कैंसिल कर दिया गया था. अब विभाग ने फिर से निर्माण शुरू करने के लिए टेंडर जारी किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago