नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली पार्टी जदयू ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने बिहार प्रदेश कमिटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दिया है. बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर कमिटी को भंग किया गया. प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि ‘बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) की प्रदेश कमिटी एवं प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है.
बता दें कि जदयू संगठन को लेकर अभी अहम फैसले ले रही है. शुक्रवार को जदयू ने 29 राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी में आठ राष्ट्रीय महासचिव भी बनाए गए हैं. शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है. राजद छोड़कर जदयू में आए भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…