Bihar

नीतीश के बाद चिराग पासवान की LJPR ने झारखंड में 28 सीटों पर ठोका दावा, रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) यानी लोजपा-आर ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले 28 सीटों पर दावा ठोक दिया है। वहीं, चिराग ने रांची में लोजपा-आर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुला ली है। इसमें बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भी झारखंड में 11 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की थी। ऐसे में एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्ची होने के आसार नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक लोजपा-आर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 अगस्त रविवार को रांची में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत 85 अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। हालांकि, चिराग के फिर से इस पद पर मनोनित होने की संभावना है। इसके अलावा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी झारखंड, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाएगी।

प्रदेश लोजपा की ओर से कहा गया है कि झारखंड में चिराग पासवान की पार्टी की 28 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसकी लिस्ट पार्टी आलाकमान को भेजी जा चुकी है। रविवार को रांची में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा भी की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले जेडीयू ने भी झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही थी। झारखंड जेडीयू की ओर से 11 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट सीएम नीतीश को सौंपी गई थी। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को निर्दलीय हराने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय हाल ही में जेडीयू में शामिल हो गए हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी को अपने सहयोगी पार्टियां जेडीयू और लोजपा रामविलास को मैनेज करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

10 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

12 घंटे ago