Bihar

बिहार में गाड़ियां होंगी सबसे सस्‍ती! कार का रजिस्‍ट्रेशन बस 4000 में, पहले लगते थे 24 हजार, बाइक पर भी घटाया

बिहार में अब नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन के लिए वाहनों की जेब पर ज्यादा लोड नहीं आएगा। बाइक, ऑटो, कैब आदि के रजिस्ट्रेशन में कमी कर दी गई है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में बुधवार को इस पर मुहर लगाई गई। इसके अलावा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। विभिन्न विभागों में 1589 पद सृजित किए गए हैं। पटना सदर अंचल को चार हिस्सों में बांट दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 31 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बिहार कैबिनेट ने बुधवार को वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में कमी के प्रस्ताव को मंजूर किया। मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन के लिए अब 1500 की जगह 1150 रुपये ही चुकाने होंगे। इसी तरह ऑटो को 5650 की जगह 1150 रुपये और कैब को 23,650 की जगह मात्र 4150 रुपये का शुल्क देना होगा। आसपास के राज्यों में कम रजिस्ट्रेशन शुल्क को देखते हुए नीतीश सरकार ने यह फैसला लिया।

कैबिनेट बैठक में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका लगाने का फैसला लिया गया। इसके लिए राज्य सरकार ने टाटा मेमोरियल से अनुबं करेगी। 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को ह्यूमन पेपीलोमा वायरस वैक्सीन दी जाएगी। राज्य के आम नागरिकों का परिवार आधारित सोशल रजिस्टर तैयार करने एवं एकीकृत पोर्टल के माध्यम से लोक सेवाओं को प्रदान करने के लिए एक पोर्टल-बिहार वन प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। इसके तहत सभी लाभ एक ही पोर्टल से मिलेंगे।

चार भागों में बंटा पटना सदर अंचल

पटना में बुधवार शाम को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में एक प्रमुख प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। इसके तहत पटना सदर अंचल को चार हिस्सों में बांट दिया गया है। इन्हें पाटलिपुत्र, पटना सिटी, दीदारगंज और सदर अंचल के रूप में जाना जाएगा। प्रशासनिक तौर पर यह अहम निर्णय है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago