Bihar

बिहार में अब बालू की होगी ऑनलाइन बिक्री, मोबाइल से कर सकेंगे आर्डर; 2 महीने बाद शुरू हो जाएगी सेवा

प्रदेश के आम नागरिकों को सहजता से बालू उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने पहल कर दी है। यह कार्य सहजता से हो इसके लिए विभाग बालू मित्र पोर्टल विकसित कर रहा है।

उक्त पोर्टल के माध्यम से इच्छुक व्यक्ति बालू खरीद के साथ इसकी होम डिलीवरी भी ले सकेगा। यह जानकारी खान एवं भू-तत्व मंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने दी।

मंत्री ने कहा कि बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन ने बालू आपूर्ति के लिए कंपनियों के चयन के लिए निविदा निकाल दी है। एजेंसी के चयन के बाद अगले दो माह में यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।

सरकार आमजनों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता का बालू उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पोर्टल को संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने माइनिंग कॉरपोरेशन को प्राधिकृत किया है।

लाइसेंस वाले विक्रेता पोर्टल पर रहेंगे उपलब्ध

उन्होंने कहा कि बालू मित्र पोर्टल पर सभी बंदोबस्तधारी और लाइसेंस प्राप्त विक्रेता निबंधित रहेंगे। उनके द्वारा बालू की बिक्री दर पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।

ट्रांसपोर्टरों का भी निबंधन और वाहन के प्रकार के अनुरूप प्रति किमी परिवहन किराया बालू मित्र पोर्टल पर दर्ज रहेगा। ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार अपना नाम, पता और बालू का प्रकार सहित उसकी मात्रा का विवरण भर कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद अपना आर्डर बुक कर सकेंगे।

इसमें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी रहेगी। पोर्टल की सुविधा प्रारंभ होने के बाद लोगों को कम दाम पर सहजता से बालू प्राप्त हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago