Samastipur

समस्तीपुर: किसानों को डीजल अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें प्रति एकड़ कितनी राशि मिलेगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों को खेती करने में काफी परेशानी हो रही है। कम बारिश की स्थिति को देखते हुए किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार डीजल अनुदान देगी। इसको लेकर जिले में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक करीब 140 आवेदकों ने अपना आवेदन किया है। जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह ने बताया कि खरीफ फसलों को डीजल पंप सेट से पटवन करने के लिए सरकार की ओर से डीजल अनुदान देने की व्यवस्था की गई है।

कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ किसान ले सकते हैं। किसानों को प्रति एकड़ 2250 रुपए अनुदान की राशि दी जाएगी। डीजल पंप सेट से खेत पटवन करने पर 75 रुपए प्रति लीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। वहीं खरीफ फसल की अधिकतम तीन सिंचाई के लिए प्रति एकड़ 2250 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। किसान एक समय में एक ही सिंचाई के लिए आवेदन कर सकेंगे। परिवार के एक ही सदस्य योजना से लाभान्वित होंगे। डीजल पावती रसीद पर किसानों का दस्तखत अथवा अंगूठा का निशान सहित पंजीयन संख्या होना इस बार अनिवार्य किया गया है।

रसीद 26 जुलाई से 30 अक्टूबर तक का हीं मान्य

रसीद 26 जुलाई से 30 अक्टूबर तक का हीं मान्य किया गया है। अगर बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं होगा तथा एनपीसीआई से लिंक नहीं होगा तो वैसे किसानों को बैंक खाता में राशि अंतरित नहीं हो पायेगी। डीएओ ने बताया कि बैंक खाता आधार एवं एनपीसीआई से लिंक है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए किसान लिंक पर क्लिक कर जांच सकते हैं। आवेदन में कृषक को तीन प्रकार (स्वयं, बटाईदार, स्वयं बटाईदार) से बांटा गया है। किसान किसी एक प्रकार के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

24 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

24 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 दिन ago