Bihar

बिहार में सात लाख टन अनाज का उत्पादन घटा, चावल में बढ़त, मक्का और दाल में भारी गिरावट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में तीन वर्षों में सात लाख टन अनाज का उत्पादन घट गया है. खेती भी बीते वर्ष से दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कम हुई है. चावल, दाल, गेहूं और मक्का के उत्पादन में उतार-चढ़ाव रहा. इस अवधि में चावल के उत्पादन में बढ़त हुई. गेहूं में मामूली उछाल नजर आ रहा. मगर, ये उछाल बीते साल की रिकवरी से भी कम रही. तिलहन के उत्पादन में भी कमी पायी गयी, जबकि उपज में बढ़ोत्तरी हुई. वर्ष 2023-24 में इसके बीते वर्ष से लगभग एक लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न में बढ़ोत्तरी हुई है.

चावल का उत्पादन बढ़ा है

बता दें कि चावल का उत्पादन बढ़ा है, खेती यथावत वर्ष 2021-22 में चावल का उत्पादन 77.17, वर्ष 2022-23 में 78.73 और इसके बाद के वर्ष में 86.75 लाख एमटी चावल का उत्पादन हुआ. चावल की खेती का दायरा यथावत रहा है. वर्ष 2021-22 में 30.91 लाख हेक्टेयर, इसके बाद के वर्ष में 29.35 और वर्ष 2023-24 में 30.34 लाख हेक्टेयर में धान की की खेती हुई.

गेहूं का उत्पादन बढ़ा, मगर बीते दो साल से अभी भी कम

गेहूं का उत्पादन बढ़ा, मगर दो साल पूर्व से अभी भी कम वर्ष 2023-24 में गेहूं का उत्पादन सुधरा है, मगर, बीते दो साल से अभी भी कम है. वर्ष 2021-22 में गेहूं का उत्पादन 68.98 लाख एमटी गेहूं का उत्पादन हुआ. इसके अगले साल घटकर 66 लाख एमटी पर पहुंच आया है. वर्ष 2023-24 में उत्पादन 67.08 लाख एमटी हुआ.

दो लाख एमटी दाल व 15 लाख एमटी मक्के का उत्पादन गिरा

दाल का उत्पादन पहले से बिहार में कम होता है. बीते वर्ष इसमें भारी गिरावट आई है. वर्ष 2021-22 में 3.88 लाख एमटी व वर्ष 2022-23 में 4.14 एमटी दाल का उत्पादन हुआ. मगर, अगले साल ही लगभग दो लाख एमटी की गिरावट आ गई. वर्ष 2023-24 में 2.85 लाख एमटी ही दाल का उत्पादन हुआ. वर्ष 2021-22 में मक्का का उत्पादन 34.71 लाख एमटी, वर्ष 2022-23 में 48.29 और इसके अगले साल 33.78 लाख मक्के का उत्पादन हुआ. बीते वर्ष लगभग 15 लाख एमटी उत्पादन में गिरावट आई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago