Bihar

बिहार में 7 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, नक्सलियों के ठिकानों से गोला बारूद जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने दो जिलों में सात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के ठिकानों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कैमूर और रोहतास जिले में नक्सली विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में शुक्रवार को की गई। एनआईए ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

एनआईए की ओर से शनिवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। जांच एजेंसी ने बताया कि कैमूर जिले के पांच और रोहतास जिले में दो जगहों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। अप्रैल 2022 में विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी को रोहतास से पकड़ा गया था। उस समय आर्य के कब्जे से लेवी की कई रसीदें, पर्चे और डिजिटल उपकरण जब्त हुए थे।

इसके बाद तीन अन्य आरोपी अनिल यादव उर्फ ​​अनिल व्यास, राजेश कुमार गुप्ता और रूपेश कुमार सिंह को भी पकड़ा गया। ये सभी अभी न्यायिक हिरासत में हैं और एनआईए ने इस मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया है।

शुक्रवार को नक्सली ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एनआईए को मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, डिजिटल उपकरण, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज, डायरियां तथा गोला-बारूद जब्त मिले। माओवादी नेता कैडर द्वारा भर्ती और लेवी इकट्ठा करके संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बारे में सूचना जुटाने के लिए एनआईए जब्त उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

5 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago