Bihar

काम की खबर; बिहार के छठी से नौवीं तक के छात्रों को डाक विभाग हर माह देगा 5 सौ , करना होगा यह काम

बिहार के मेधावी छात्र- छात्राओं के लिए खुशखबरी है। डाक विभाग इन्हें छात्रवृत्ति देगा। दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत छात्रवृत्ती दी जाएगी। इसका फायदा कक्षा छह से नौ तक के बच्चे उठा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से इसके लिए मेधा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा में पास करने वाले छात्रों को एक साल तक पांच सौ रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेगा। इस राशि से बच्चों को अपनी पढ़ाई को सुचारू रखने में काफी सहूलियत होगी।

विभाग की ओर से यह बताया गया है कि मेधा परीक्षा में सभी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसमें सरकारी के साथ निजी स्कूल के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। बता दें कि डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है। इसके तहत कक्षा छह से नौवीं तक के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्र छात्राओं को फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि नौ सितंबर है। उसके बाद 30 सितंबर को मेधा जांच के लिए परीक्षा होगी।

50 अंकों की होगी परीक्षा

परीक्षा का सिलेबस बता दिया गया है। बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें डाक विभाग और डाक टिकट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा करंट अफेयर, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल और संस्कृति से पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपने नजदीकी जिले के प्रधान डाकघर से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग का यह प्रयास काफी कारगर साबित होगा। अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक मजबूरी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते। खासकर हाई स्कूल पहुंचते पहुंचते उनकी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण छूट जाती है। गरीब परिवारों के बच्चे परिवार के सहयोग के लिए घर या बाहर के काम में लग जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

38 मिनट ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

2 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

3 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

5 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

5 घंटे ago