Weather

बिहार में मानसून की बारिश शुरू, अगले 5 दिनों के लिए इन जिलों में अलर्ट जारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के लिए यह अच्छी खबर है कि लगातार करीब 19 दिन के ड्राइ स्पेल के बाद बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भागलपुर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी है. आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिन बिहार में सामान्य से भारी बारिश दर्ज की किये जाने के आसार हैं. खासतौर पर उत्तर-पूर्व बिहार में भारी बारिश और शेष बिहार में सामान्य बारिश की संभावना है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया…

आइएमडी के अनुसार खासतौर पर शुक्रवार को किशनगंज ,पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा और अररिया में भारी बारिश की आशंका है. वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्वी भाग में वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है. इस तरह बारिश और वज्रपात दोनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इधर गुरुवार को बक्सर में सर्वाधिक भारी बारिश 190 मिलीमीटर दर्ज की गयी है. इसके अलावा नालंदा,दरभंगा, सुपौल, पटना, भभुआ,रोहतास और सिवान के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गयी है.

मौसम में बदलाव क्यों आया…

मौसम में आया यह बदलाव मौसमी दशाओं की वजह से है. आइएमडी के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन बिहार के डेहरी से और एक अन्य ट्रफ दक्षिण-पूर्वी बिहार से गुजर रही है. इसकी वजह से बिहार में रुकी बरसात फिर से शुरू हुई है.

अगस्त में उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में होगी सामान्य से अधिक बारिश

आइएमडी ने लंबे समय के पूर्वानुमान में कहा है कि पूरे अगस्त में बिहार के उत्तरी भाग और दक्षिणी-पश्चिमी बिहार के अधिकतर जिलों जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश की संभावना है. आइएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में अधिकतर बिहार में उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य में मानसून सीजन में एक जून से अभी तक 333 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है, जो कि सामान्य से 35 प्रतिशत कम है. अगर सिर्फ जुलाई की बात करें तो इस माह में सामान्य से 29 प्रतिशत कम 241.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

2 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

3 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

3 घंटे ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

12 घंटे ago