Bihar

3 नेवला VS 1 सांप: पटना एयरपोर्ट के रनवे पर हुई जबरदस्त लड़ाई, फाइट देख यात्री दंग

आम धारणा है कि सांप और नेवले की कभी आपस में नहीं बनती है। ये दोनों जब आमने-सामने आए जाएं तो इनके बीच अक्सर झगड़ा हो जाता है। इन दोनों के बीच झगड़े का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो पटना एय़रपोर्ट का है। पटना के लोक नायक जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे के रनवे पर एक सांप और कुछ नेवलों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई है।

पटना एयरपोर्ट के रनवे पर सांप और नेवलों की लड़ाई के इस वीडियो को देख हर कोई चकित है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि रनवे पर मौजूद कुछ नेवले अचानक एक सांप को घेर लेते हैं। इनमें से एक नेवला इस दौरान सांप के करीब जाता है और वो उसपर हमला बोल देता है। इसके बाद सांप औऱ नेवले के बीच भीषण लड़ाई शुरू हो जाती है। बताया जा रहा है कि रनवे पर तीन नेवले मौजूद थे।

वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि यह सांप अचानक नेवलों के हमले से काफी आक्रोशित हो जाता है। वो बार-बार अपने फन उठाकर नेवले पर प्रहार करता है। हालांकि, नेवला भी पीछे हटने को तैयार नहीं है और वो भी सांप के सामने काफी देर तक लड़ता है। कुछ अन्य नेवले भी इस दौरान रनवे पर नजर आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago