Bihar

अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पटना एयरपोर्ट, लगाए जाएंगे तीन कन्वेयर बेल्ट और बनेंगे पांच नए एयरोब्रिज…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना आने वाले हवाई यात्रियों को विभिन्न प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. अब उन्हें लैंडिंग के बाद अपने सामान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन में तीन कन्वेयर बेल्ट लगाए जाएंगे. अगले महीने से इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर पांच नए एयरोब्रिज भी बनाए जाएंगे. इनका निर्माण नए टर्मिनल भवन के आगे वाले हिस्से में होगा.

अभी वहां वर्तमान टर्मिनल भवन स्थित है. लिहाजा उसके टूटने के बाद ही इसका निर्माण होगा. नए टर्मिनल भवन के चालू होने के बाद ही वर्तमान टर्मिनल भवन को तोड़ा जाएगा और एयरोब्रिज का निर्माण होगा. लिहाजा शुरू में कुछ दिनों तक नए टर्मिनल भवन में लोगों को एयरोब्रिज की सुविधा नहीं मिलेगी और उन्हें सीढ़ी से होकर ही फ्लाइट में चढ़ना उतरना होगा.

पार्किंग से टर्मिनल भवन तक का सफर ट्रैवलेटर से तय करेंगे यात्री

पार्किंग से टर्मिनल भवन तक का सफर पटना से बाहर जाने वाले हवाई यात्री ट्रैवलेटर से तय कर करेंगे. गाड़ियों की पांच मंजिल पार्किंग के ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए रैंप बनाए गए हैं. इसके साथ ही यात्रियों के ऊपर और नीचे आने जाने के लिए चार लिफ्ट भी यहां लगा दिए गए हैं. ट्रैवलेटर भी इसके लिए बनाए गए कंक्रीट फ्लाइओवर पर पूरी तरह फिट कर दिया गया है.

इसके दोनों ओर शीशे लगा दिए गए हैं. जिससे यात्रियों को विमान में बैठने के लिए फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एराइवल एरिया में जाते समय पटना एयरपोर्ट परिसर के दोनों ओर का खूबसूरत नजारा दिखेगा. अपने हैंड बैग के साथ साथ बड़े बैगेज, सूटकेस और स्ट्रॉली लेकर भी यात्री इसपर खड़े हो सकेंगे और आनंददायक अनुभव के साथ लगभग 300 मीटर की यात्रा कर सकेंगे.

जल्द चालू होगा पैरेलल टैक्सी ट्रैक

नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन होने तक पैरेलल टैक्सी ट्रैक भी चालू हो जाएंगे. इससे लैंडिंग से डेढ़ मिनट के भीतर रनवे खाली हो जाएगा और टैक्सी ट्रैक पकड़कर विमान पार्किंग बे में आएगा. इससे हर दो-तीन मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव हो सकेगा. जबकि वर्तमान में यह समय लगभग पांच मिनट है.

दस नए पार्किंग बे बनाए जाएंगे

पटना एयरपोर्ट पर विमानों खड़ी करने के लिए 10 नए पार्किंग बे बनाए जाएंगे. ये पर्किंग बे नवनिर्मित टर्मिनल भवन के एप्रन साइड में एक पंक्ति में हाेंगे. इस जगह पर वर्तमान टर्मिनल भवन खड़ा है और नये टर्मिनल भवन को चालू करने के बाद इसको ढहाने के बाद हीं यहां नये पार्किंग बे बनाए जा सकेंगे. लिहाजा अभी इसमें सात आठ महीने का समय लगेगा. इन नए पार्किंग बे का निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे सभी चारों पार्किंग बे को तोड़ दिया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

25 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

52 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago