Bihar

रेलवे ट्रैक पर रील बनाया तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर RPF करेगी यह कार्रवाई, टोल-फ्री नंबर जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रील बनाकर फेमस होने और पैसे कमाने की चाहत और लत में आज करोड़ों लोग बुरी तरह से फंस गए हैं। गाड़ियों पर स्टंट, कभी भद्दे और अमानक गतिविधि, कभी उफनती नदी या पुल से वीडियो तो कभी चलती ट्रेन से लेकर पटरी तक खतरनाक रील बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए प्रसाशन की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। फिर भी गलत तरीके से रील बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा। इसे देखते हुए रेलवे ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है।

यात्री सुरक्षा व संरक्षित रेल परिचालन के मद्देनजर आरपीएफ मुख्यालय ने ट्रैक पर रील बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती करने का निर्देश आरपीएफ को दिया है। रेल लाइन की निगरानी बढ़ाने के साथ रील आदि बनाने के दौरान ट्रैक से छोड़छाड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनको जेल भेजने को कहा है। कहा है कि सभी अधिकारी अपने अपने कार्यक्षेत्र में सुनिश्चित करें कि रेलवे ट्रैक पर रील बनाने की घटनाओं पर पूरी तरह से विराम लगे।

बीते सप्ताह आरपीएफ ने रील्स बनाने के लिए रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करने वाले यू-ट्यूबर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरपीएफ मुख्यालय ने ऐसे मामलों की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि इन दिनों ट्रेन, रेलवे ट्रैक, फूट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म, जंक्शन और स्टेशन पर रील्स बनाने का चलन बढ़ा है। यही नहीं, कई तरह की गैर कानूनी गतिविधियां और ट्रैक से छेड़छाड़ से संबंधित रील को चिह्नित भी किया गया। समीक्षा में बताया गया कि ऐसे लोगों की गतिविधियां यात्री सुरक्षा व संरक्षित रेल परिचालन दोनों के लिए एक बड़ा खतरा पैदा करती हैं।

इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। मुख्यालय ने इससे सख्ती से निबटने का आदेश दिया है। साथ ही ट्रेन या रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करने वाले यू-ट्यूबर को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं, पूर्व मध्ये रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे यू-ट्यूबर ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं हों। रेलवे सुरक्षा और संरक्षा से समझौता करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेल मदद या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से दें।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago