Bihar

बिहार के इस शहर में 14 अगस्त की रात में होगा ध्वजारोहण, 1947 से चली आ रही है परंपरा

भारत को आजाद हुए 77 वर्ष हो चुके हैं। 15 अगस्त 2024 को भारत में 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में ध्वजारोहण किया जाएगा. लेकिन बिहार के पूर्णिया में झंडा चौक पर 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाता है. इसके पीछे आजादी से जुड़ी बहुत रोचक कहानी है.

आजादी से जुड़ी एक कहानी

पिछले 77 वर्षों से बिहार के पूर्णिया में झंडा चौक पर 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट पर झंडारोहण किया जाता है. इसके पीछे आजादी से जुड़ी एक कहानी है जो सभी को प्रेरित करती है. यह कहानी 14 अगस्त 1947 की रात की है. उस समय हर भारतीय आजादी की खबर सुनने को व्याकुल था. देश की आजादी की घोषणा होने वाली थी। झंडा चौक चौक स्थित मिश्रा रेडियो की दुकान पर दिनभर भीड़ लगी रही आजादी की खबर सुनने को. लेकिन, काफी समय हो गया रेडीयो पर कोई भी खबर नहीं मिली जिससे कुछ लोग हातास हो कर अपने-अपने घर वापिस चले गए.

सभी लोग आजादी की खबर सुनने को व्याकुल

सभी के घर जाने के बाद भी मिश्रा रेडीओ की दुकान खुली रही. रात के करीब 11:00 बजे पूर्णिया के झंडा चौक पर मिश्रा रेडियो की दुकान पर रामेश्वर प्रसाद सिंह, रामजतन साह, कमल देव नारायण सिन्हा, गणेश चंद्र दास और उनके सहयोगी दुकान पर पहुंचे. सभी के कहने पर रेडियो खोला गया. रेडियो खुलते ही लॉर्ड माउंटबेटन की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही लोग खुशी से उछल पड़े. माउंटबेटन ने घोषणा की थी कि देश आजाद हो गया.

पूर्णिया के चौक का नया नाम रखा गया

देश की आजादी की खबर सुनते ही सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. यह खबर सुनते ही लोगों ने पूर्णिया के उसी चौक पर झंडा फहराने का विचार किया गया. स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने 14 अगस्त 1947 की रात के 12 बजकर 1 मिनट पर  तिरंगा फहराया. उसी रात पूर्णिया के उस चौक का नाम झंडा चौक रखा गया.

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

42 मिनट ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

12 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

23 घंटे ago