Samastipur

समस्तीपुर: सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति दर बढ़ाने को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिला के सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति दर को बढ़ाने को लेकर समग्र शिक्षा अभियान द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के 41 सरकारी विद्यालयों के वर्ग शिक्षकों की (EWS) पूर्व संकेत प्रणाली पर ईको प्रिज्म कलेक्टिव फाउन्डेशन संस्था के सहयोग से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें 82 वर्ग शिक्षक प्रशिक्षित हुए।

यह प्रशिक्षण, सरकार द्वारा चलाये गए मुहिम कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करते हुए, वैसे छात्रों की पहचान करता है, जिनके स्कूल छोड़कर जाने की अधिक सम्भावना हैं, उन्हें इस प्रक्रिया के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि वे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित हो तथा विद्यालयी प्रक्रियाओं के साथ जुड़कर सीखे। इसमें शिक्षक द्वारा विद्यार्थी एवं उसके अभिभावकों के बीच आपसी सम्बन्ध बनता है तथा छात्रों का विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ता है।

सभी सरकारी विद्यालयों में चल रहे निपुण कार्यक्रम के लक्ष्य प्राप्ति में पूर्व संकेत प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बच्चें विद्यालय में नियमित आयेगें तभी वे विद्यालय में होने वाले विभिन्न गतिविधियों से जुड़ेंगे जिसके फलस्वरूप उनके सीखने का स्तर बढ़ेगा एवं उनके बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) में सुधार होगा।

प्रशिक्षण में उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) मानवेंद्र कुमार राय ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “पूर्व संकेत प्रणाली को विद्यालय में सुचारू रूप से संचालित किया जाए और बच्चों की उपस्थिति दर को बढ़ाये।” आकांक्षा कुमारी – उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तिरापूर्वी, प्रवीण कुमार-आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्की रमौली, मुकेश कुमार इत्यादि विद्यालयों के शिक्षकों ने एकाग्रतापुर्वक प्रशिक्षण लेते हुए कहा कि “पूर्व संकेत प्रणाली हमें अपने वर्ग के बच्चों को अच्छे से समझने की प्रक्रिया देता है और इसके अनुरूप रणनीति पर कार्य करने पर वर्ग में उपस्थिति बढ़ने के साथ साथ ठहराव भी सुनिश्चित होगा।”

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

15 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

12 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago